February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* कोल इंडिया के स्थापना दिवस का बहिष्कार करने की जा रही बात
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  कोल इंडिया लिमिटेड की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इस अवसर पर सीआईएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने अधिकारियो को बतौर तोहफा मोबाइल देने का निर्णय लिया है।
परन्तु इसका विरोध शुरू हो गया है। इस फैसले से कर्मचारी खासा नाराज बताये जा रहे हैं। उन्होंने प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार कोल इंडिया मुख्यालय के श्रमिक संगठन बीएमएस, एचएमएस, सीटू के संयुक्त मोर्चा ने 1 नवंबर को सीआईएल निदेशक (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध) को पत्र लिखा है। इसमें 3 नवंबर को आयोजित होने वाले कोल इंडिया लिमिटेड के 50वें स्थापना दिवस सामारोह के बहिष्कार की बात कही गई है। यह बहिष्कार प्रबंधन पर भेदभाव नीति का आरोप लगाकर किया जा रहा हैं।
स्थापना दिवस समारोह कोलकाता स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर, न्यू टाउन में होना है। संयुक्त मोर्चा ने कहा है कि 30 अक्टूबर को हुई सीआईएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने अधिकारियों को बतौर उपहार मोबाइल देने की मंजूरी दी है। यह निर्णय कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय है। स्थापना दिवस के अवसर पर केवल अधिकारियों को उपहार देने का निर्णय उचित नहीं है। यह निर्णय यह दर्शाता है कि कामगारों की कोल इंडिया की प्रगति में कोई भूमिका नहीं है। पत्र में बीएमएस, एचएमएस, सीटू के पदाधिकारियों के साथ ही अन्य लोगों के भी हस्ताक्षर हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.