अधिक से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाकर सक्रीय सदस्य अवश्य बने भाजपा कार्यकर्ता – विधायक चैतराम अटामी*



त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी हीरानार में आयोजित भाजपा गीदम मण्डल के सक्रीय सदस्यता अभियान के बैठक में शामिल हुए | श्री अटामी ने भाजपा कार्यकर्ताओ को सक्रीय सदस्य बनाकर रशीद प्रदान किया | श्री अटामी ने कहा की भाजपा की रीती निति और विश्व के लोकप्रिय नेता व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी,सर्वस्पर्शी एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व से प्रभावित होकर कुछ ही महीनो में करोडो लोगो ने विभिन्न राज्यों में भाजपा की सदस्यता ली है

आगामी नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में जो लोग भाजपा के सदस्य बने है वे ही जनप्रतिनिधि भी बनेंगे,भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमे मुझ जैसा साधारण गांव,गरीब एवं किसान का बेटा विधायक और जिलाध्यक्ष बन सकता है, आगामी चुनावो में सदस्यता अभियान में जो जनता दिल खोलकर भाजपा से जुड़ रही है वो आशीर्वाद भी देगी | सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में प्राथमिमक सदस्य बनाकर सक्रीय सदस्य अवश्य बने | इस दौरान समस्त भाजपा पदाधिकरी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

