February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल     टेकनार स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी,गोवर्धन पूजा पर टेकनार गौशाला में पूजा अर्चना करने के पश्चात वृक्षारोपण भी किया | इस दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए | विधायक अटामी ने क्षेत्रवासियो की सुख समृद्धि की कामना की एवं जिलेवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकानाएं दिया |

गोवर्धन पूजा पर गौवंशो के संरक्षण का संकल्प लेने हेतु विधायक अटामी ने उपस्थित जनों से आग्रह किया |श्री अटामी ने कहा की गोवंश संवर्धन व प्रकृति संरक्षण के लोक-मंगलकारी भाव को प्रदर्शित करती गोवर्धन पूजा की सभी क्षेत्रवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि आप सभी के मनोरथ पूर्ण करें और सुख, समृद्धि व आरोग्यता प्रदान करें |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.