February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* अलग-अलग 12 स्थानों की चोरी के हुए खुलासे के बाद लगा आरोप
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले के पड़ोसी जिला सक्ती के अलग-अलग 12 जगहों में दिन में सूने मकानों से चोरी की घटना को अंजाम देने तथा जेवरात को खपाने वाले एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जिसके अंतर्गत खरीदार सहित कोरबावासी सहित 5 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।

जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक-342/2024 पर धारा-331 (3),305 (ए) बीएनएस के तहत दर्ज मामले का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा हैं कि सक्ती जिले में कुछ महिनो से दिन-दहाड़े सूने मकानों में लगातार चोरी की घटनाओं को अज्ञात चोरों के द्वारा अंजाम दिया जा रहा था। ग्राम नवापारा सक्ती में भी एक सुने मकान से सोने व चांदी के जेवरात को अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी किया गया था।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अकिता शर्मा के मार्गदर्शन में मामले के संदेही आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर उनसे बारीकी एवं मनावैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उक्त आरोपियों के द्वारा ग्राम नवापारा में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। साथ ही उक्त चोरी के अलावा ग्राम अचानकपुर सक्ती, ग्राम नंदौर खुर्द, ग्राम बंदोरा, ग्राम अमनद्‌ला, ग्राम केसला, ग्राम भक्तुडेरा, ग्राम फग्रम, ग्राम मिलपारा, ग्राम गुजियाबोड, ग्राम जमडी, ग्राम सेमरिया में भी चोरी करना स्वीकार किया गया तथा चोरी के सोने व गहनो को एम.पी. नगर क्षेत्र कोरबा निवासी की ज्वेलरी दुकान में खपा देना बताने से मामले में कथित आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक नग मोटर सायकल, एक नग राईडर मोटर सायकल, चोरी की घटना से प्राप्त रकम से खरीदा गया एक नग बुलेट मोटर सायकल, ताला तोडने में प्रयुक्त लोहे का औजार तथा चोरी की रकम 70,000/- रूपये नगद, चोरी के जेवरात को मेल्ट किया हुआ 45.5 ग्राम सोना तथा 8.200 ग्राम चाँदी को जप्त कर कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश तिवारी, निरीक्षक अमित सिंह, उनि सी.पी. कंवर, उनि कमल मेरिषा, सउनि राम कुमार रात्रे, सउनि संतोष तिवारी, सउनि कृष्ण कुमार राठौर, सउनि सतोष पांडे, प्र.आर. योगेश्वर बंजारे, प्र.आर. मनोज जाना, प्र.आर. प्रेम राठौर, प्र.आर.पुष्पेन्द्र पैकरा, प्र.आर. तेज कुमार गबेल आर. फारूख खान, खगेश राठौर, कमलेश लहरें, पवन सांडे, कमल सिदार, राकेश राठौर, अलेक्सियस मिंज, महासिंह सिदार, श्याम गबेल, जय कवर, प्रमोद सोनत, हरीश चन्द्रा, महेन्द राठौर संतोष नाग आदि का विशेष योगदान रहा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.