February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* पैर छूकर लिए वृद्धजनों के आशीर्वाद
* वृद्धजनों की खुशियां हुई दुगनी
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला पुलिस ने वृद्धजनों के साथ दीपावली पर्व की खुशियां बांटी। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयभान सिंह चौहान, कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का व दर्री नगर पुलिस अधीक्षक ने मां सर्वमंगला मंदिर परिसर स्थित प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंचकर यहां के वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया।

दीपावली पर्व पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी ने वृद्धाश्रम पहुंच वृद्धजनों संग दीपावली की खुशियां साझा की। बुजुर्गों को मिष्ठान, फल, मोमबत्ती आदि वितरित किया। बुजुर्गों के साथ फूलझड़ी पटाखा जलाकर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बुजुर्गों के रहन-सहन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार दीपावली के पूर्व संध्या पर विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षकों ने भी देर शाम अपने-अपने क्षेत्र के गरीब, असहाय परिवार बच्चों के बीच दीपावली त्यौहार मनाने के लिए मिठाई, फल और दिया का वितरण किया। उनके साथ कुछ समय व्यतीत कर खुशियां बांटी।
वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने समस्त वृद्धजनों को बधाई दी। वृद्धजनों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक को गुलाब का फूल भेंट किया तो दोनों पुलिस अधिकारियों ने उन सभी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और आत्मीयता से गले भी लगाया। इसके पश्चात सभी वृद्धजनों को दीपावली उपहार भेंट किया गया। उनसे चर्चा कर हाल जानते हुए जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली गयी।

इस दौरान कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी एएसआई विभव तिवारी, कर्मचारी, वृद्धाश्रम के केयर टेकर सहित अन्य संबंधित लोग भी उपस्थित रहे तथा व्यवस्था में सहयोग किया। दीपावली के अवसर पर वृद्धाश्रम को भी विद्युत झालरों से सजाया गया और वृद्धजनों ने शाम को यहां दिए जलाकर दीपोत्सव मनाया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.