February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल   भारतीय जनता पार्टी के दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने और दीपावली से पूर्व वेतन भुगतान का निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। श्री अटामी ने कहा कि कर्मचारियों का डीए बढ़ने से ‘मोदी की गारंटी’ पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम प्रदेश सरकार ने उठाया है। अब दीपावली से ठीक पूर्व हुई इस घोषणा से प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान भत्ता मिलेगा और उनके परिवारों में खुशहाली आएगी।

श्री अटामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार जिस सुशासन की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने जा रही है, उसकी स्थापना में कर्मचारियों के महती योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कर्मचारियों के हितों व कल्याण के लिए जो वादे किए थे, प्रदेश की भाजपा सरकार ने उन पर तेजी से अमल करते हुए अधिकांश वादे पूरे कर दिए गए हैं और शेष वादे इसी तेज गति से पूरे किए जाएंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार ने कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाकर एक बार फिर वचनबद्धता और वचनपालन की अपनी प्रामाणिकता को सिद्ध किया है कि भाजपा जो कहती है, वह करती है।
———————

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.