February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


*कुल 735 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त
* कच्ची महुआ शराब बनाने का बर्तन एवं भारी मात्रा में पाये गये महुआ पास को किया गया नष्ट

त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यु.बी.एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में 27 अक्टूबर को मुखबीर सुचना मिली कि ग्राम चीतापाली बरभौना नाला किनारे जंगल में अवैध रूप से भारी मात्रा में महुआ शराब ब्रिकी हेतु बनाई जा रही हैं। उक्त सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहो के साथ मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गयी, जहां शराब बनाने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर नाला पार कर जंगल की ओर भाग गये। मौके से भारी मात्रा में 735 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर एवं शराब बनाने वाला यंत्र व बर्तन तथा भारी मात्रा में महुआ पास को मौके पर ही नष्ट किया गया। अज्ञात कथित आरोपियों के विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर निरीक्षक युवराज तिवारी, सहायक उप निरीक्षक परमेश्वर गुप्ता, आरक्षक 463, आरक्षक 862, आरक्षक 770 आरक्षक 730, आरक्षक 46, आरक्षक 520, आरक्षक 704, महिला आरक्षक 566, महिला आरक्षक 864 महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.