June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले के कटघोरा केंदई क्षेत्र अंतर्गत पंचायत सचिव ने आबकारी विभाग के अधिकारी पर उनके भाई को ढाबा में पहुंचकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया हैं।
पंचायत सचिव ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधीश से जांच कर कार्यवाही करने की मांग की हैं।बताया जा रहा हैं की बतौर पुख्ता सबूत सीसीटीवी फुटेज पेश किया गया हैं। आबकारी अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा गया हैं कि उन्होंने मध्यप्रदेश की शराब बेचने के मामले में फंसाने की धमकी दी और जमानत नहीं मिलने की बात कही। इस मामले में आगे की जांच चल रही हैं। पुलिस और प्रशासन ने मामले की गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी हैं।

प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। कथित आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जा रही हैं। इस मामले में पुलिस और प्रशासन की गंभीरता से जांच की जा रही हैं और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.