June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* सीएमडी कार्यालय घेराव की दी गई चेतावनी
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा-पश्चिम में मानिकपुर स्थित एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) महाप्रबंधक कार्यालय के सामने निजी कंपनी के कर्मचारियों ने दीपावली बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखीं। महाप्रबंधक कार्यालय के सामने अधिकारी खुद बाहर आए और उनसे बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की। हालांकि जब बात नहीं बनी, तो कर्मचारियों ने बिलासपुर स्थित सीएमडी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। निजी कंपनी में काम करने वाले ठेका कर्मियों ने बताया कि दशहरा और दीपावली बोनस को लेकर निजी कंपनी के कर्मचारियों की वार्ता अधिकारियों के साथ चल रही थी, लेकिन यह वार्ता विफल रही। बैठक में एसईसीएल के अधिकारियों ने कहा कि ऊपर से किसी तरह का आदेश नहीं है कि हम ठेका कर्मियों को बोनस दे पाएंगे।
कर्मचारियों का कहना है कि कई बार एसईसीएल के सीएमडी को पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें बोनस नहीं दिया जाता है। ऐसे में यदि इस बार भी उन्हें बोनस नहीं दिया गया, तो जिले के कुसमुंडा माइंस, गेवरा माइंस और मानिकपुर माइंस के निजी कंपनी के कर्मचारी काम बंद कर देंगे और एसईसीएल बिलासपुर सीएमडी ऑफिस का घेराव कर आंदोलन करेंगे। कर्मचारियों की मांग है कि वे एसईसीएल खदान में निजी कंपनियों के लिए काम करते हैं और पिछले कई सालों से दीपावली बोनस की जायज मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें यह नहीं दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.