June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टइम्स   कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में कोरबा-कुसमुंडा फोरलेन मार्ग बन रहा हैं, सडक़ निर्माण के साथ-साथ डिवाइडर निर्माण का कार्य भी समान रूप से हुआ है, परंतु स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था पर ध्यान नहीं देने से इस मार्ग पर अंधेरा पसरा हुआ है। ऐसे में आए दिन हादसे हो रहे है।
जानकारी के अनुसार बालको भदरापारा निवासी तीन मित्र पंकज बिंझवार, अंकुश कुशवाहा, शशांक सोनी मोटरसाइकल पर दीपका से घर जा रहें थे। इस दौरान कोरबा-कुसमुंडा मार्ग के वैशाली नगर और बरमपुर मोड के ठीक मध्य स्थित 6 नंबर बैरियर के पास मिट्टी के ढेर से जा टकराई। जिससे तीनों सड़क पर जा गिरे। इस घटना में पंकज बिंझवार को गंभीर चोट लगी है, वहीं अन्य को भी अंदरूनी चोटें आई है। तीनों को एक स्थानीय युवक ने अपने वाहन से विकास नगर स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.