June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  नगर निगम के चुनाव में अब कुछ समय ही बाकी है, जिसकी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। वार्ड परिसीमन के तहत मतदाता सूची जारी की गई है। वर्तमान में मतदाता सूची से संबंधित दावा/आपत्ति ली जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार नगर निगम क्षेत्र के पं. रविशंकर शुक्ल नगर के एक बड़े हिस्से के मतदाताओं को लापरवाही पूर्वक विलोपित कर दूसरे वार्ड में जोड़ दिया गया है। स्थिति ऐसी है कि परिवार के वोटों का बंटवारा कर दिया गया हैं। बताया जा रहा हैं की वार्ड के पूर्व पार्षद की धर्मपत्नी का वोट रविशंकर नगर में लेकिन पूर्व पार्षद और उनकी बेटी का नाम वार्ड से विलोपित कर दिया गया है। ऐसे कई मामले मिलेंगे जिन में घर के सदस्यों का वोट डालने का अधिकार अलग-अलग वार्ड में दिया गया है। वहीं दूसरी और वार्ड के लोग मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए चक्कर काट रहे हैं।
वार्ड में हुए मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर लापरवाही को लेकर वार्ड पार्षद के द्वारा भी नगर निगम एवं जिला निर्वाचन के अधिकारियों को सूचित किया गया है एवं इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने मांग की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.