February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* 03 नाबालिग बालिका को भी किया गया दस्तयाब
* माह अक्टूबर में अब तक कुल 55 गुम इंसान को किया जा चुका है बरामद
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि गुम इंसान की दस्तयाबी के लिये तत्काल कार्यवाही करे।
पुलिस अधीक्षक से प्राप्त निर्देशों के पालन हेतु 23 अक्टूबर को कुल 06 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया। जिसके अंतर्गत थाना उरगा से 2 नाबालिग बच्चे, थाना कटघोरा, चौकी सीएसईबी, थाना कोतवाली और थाना रामपुर से 01-01 गुम इंसान/बालिका को दस्तयाब किया गया।
नाबालिको के गुम होने के मामले को अति संवेदनशील और गंभीर मामला माना जाता है, अतः प्रत्येक मामले में नाबालिक का अपहरण होने की दृष्टिकोण से देखा जाकर तत्काल अपहरण के धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किया जाता है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक मामले में विशेष टीम का गठन कर बरामदगी हेतु तत्काल प्रयास किया जाता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य की मदद से गुम इंसान को बरामद करने का प्रयास करती है। इसी के अंतर्गत इस माह अक्टूबर अभी तक कुल 55 गुम इंसान को बरामद करने में सफलता मिली है जिसमे 15 पुरुष, 23 महिला, 04 बालक एवं 13 बालिकाएं हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.