May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा-पश्चिम के कुसमुंडा क्षेत्र में राखड़ डंप किया जा रहा है। बताया जा रहा गहन की उक्त जमीन का अधिग्रहण एनटीपीसी प्रबंधन ने रेल लाइन बिछाने के लिए किया था। अब प्रबंधन खाली पड़ी जमीन पर राखड़ डंप कर रहा है। इससे हवा चलने पर आसपास के क्षेत्रों में परेशानी बढ़ जाएगी। क्षेत्र के पार्षद भी नाराज हैं और उन्होंने इस मामले की जानकारी क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी को दे कार्यवाही करने मांग की हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के लोगों को राख की समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद निजी कंपनियों की मनमानी जारी है। अब कुसमुंडा क्षेत्र में कुचैना मोड़ से थोड़ी दूर दीपका रोड में रेल क्रासिंग के पास खाली जमीन के करीब राख डंप करने का मामला सामने आया है। इस स्थान पर पिछले कई दिनों से राख डंप किया जा रहा है। इस कार्य में हाइवा को लगाया गया है। बांध से राखड़ लाकर यहां डंप किया जा रहा है और इसे बराबर करने के लिए भारी मशीनों का सहारा लिया जा रहा है। समय के साथ यहां राख का बड़ा ढेर लग गया है। इससे आसपास के लोग चिंतित हैं। उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से राख के भराव को नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.