February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा इकाई ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को 3 सूत्रीय माँग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यार्थी परिषद जिला कोरबा द्वारा पूरे ज़िले में प्रवास कर छात्र-छात्राओं से संवाद करने पर उनकी विभिन्न समस्याओं की जानकारी मिली। इनमें तीन प्रमुख तथ्य सामने आए, जिन पर कार्यवाही की अपेक्षा है।
कोरबा जिला में बहुत सी बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं। यहाँ विश्व का सबसे बड़ा कोयला खदान है, एनटीपीसी, बालको जैसी विभिन्न बड़ी-बड़ी कंपनियां है। यहाँ कोरबा जिला के महाविद्यालय में पढ़े हुए छात्र-छात्राओं को यहाँ के जॉब में प्राथमिकता दी जाए जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।
ईवीपीजी महाविद्यालय में सत्र 2024-25 प्रारंभ हो गया हैं और यहां छात्र-छात्राओं को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जैसे हॉस्टल बन चुका है परंतु छात्र-छात्राओं को अलॉट नहीं किया जा रहा है। यहाँ ऑडिटोरियम बन चुका है परंतु अलॉट नहीं किया जा रहा है एवं अन्य समस्याओं से छात्र-छात्राएँ जूझ रहे हैं।
इसी तरह दीपका एवं पाली महाविद्यालय में खेल परिसर से अभी तक छात्र-छात्रा वंचित हैं। जबकि महाविद्यालय के आस-पास काफी सरकारी जमीन उपलब्ध है। इसका जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
इस अवसर में जिला सँयोजक आयुष शर्मा, विद्यार्ती परिषद के जिला विस्तारक प्रदीप साहू, एबीवीपी के नगर मंत्री निहाल सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सन्नी यादव, प्रवीण साहू, कृष्ण अग्रवाल, सुदर्म जायसवाल सहित विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.