May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* 3 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 नवंबर से आंदोलन
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ रायपुर महासंघ के आह्वान पर जिले के भी सहकारी समिति कर्मचारी संघ अपनी लंबित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। सहकारी कर्मचारी संघ कोरबा के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कोरबा जिला कलेक्टर को सौंपा गया। संघ ने मांग करी है कि मध्यप्रदेश शासन की तरह प्रत्येक समिति को तीन-तीन लाख रुपये प्रबंधकीय अनुदान प्रदान करने, सेवा नियम 2018 में संशोधन कर पुनरीक्षित वेतनमान लागू करने तथा धान खरीदी में सुखत मान्य करते हुए सुरक्षा प्रासंगिक प्रशासनिक व्यय एवं कमीशन की राशि को चार गुना बढ़ोतरी किया जाए। इन्हीं मांगों की पूर्ति के लिए जिले की सहकारी समितियां 21 एवं 22 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश लेकर मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष विनोद भट्ट ,सचिव तुलेश्वर कौशिक, वेद प्रकाश वैष्णव, अरुण ईजवा, अशोक दुबे, आनंद कौशिक, चंद्रशेखर केंवट, दुलीचंद धीवर, कांति देवांगन आदि उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.