May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  पंडित रविशंकर शुक्ल निवासी रविंद्र सिंह ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से अपने पुराने मोबाइल को एक्सचेंज करके नया मोबाइल खरीदा. फ्लिपकार्ट के द्वारा रविंद्र सिंह को नया मोबाइल तो दे दिया गया परंतु एक्सचेंज ऑफर के तहत उनके पुराने मोबाइल को तकनीकी दिक्कतों का हवाला देकर वापस लेने से मना कर दिया जिससे व्यथित होकर रविंद्र सिंह ने अपने अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह के माध्यम से जिला उपभोक्ता फोरम में फ्लिपकार्ट के विरुद्ध परिवादी लगाया,जिस पर आयोग के सदस्यों द्वारा दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात परिवादी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए मोबाइल एक्सचेंज के तहत मिलने वाली रकम 6 हजार रुपए, मानसिक छतिपूर्ति के 3 हजार रुपए एवं वादवय के रूप में 5 हजार रुपए 30 दिनों के भीतर परिवादी को देने का आदेश सुनाया. ऐसा न करने पर आदेश दिनांक से भुगतान दिनांक तक 6% वार्षिक दर से भुगतान करना होगा

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.