May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश सिंह ने नगर निगम एवं यातायात विभाग का ध्यान इस और आकृष्ट कराया था. जिस पर संज्ञान लेते हुए यातायात विभाग के द्वारा पूरे शहर में अलग-अलग पॉइंट बनाकर विभाग के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जिससे कि त्योहारों के दौरान खरीदारी के लिए लोगों को किसी प्रकार की परेशानियां का सामना न करना पड़े एवं शहर की यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे.

अधिवक्ता धनेश सिंह ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर उन्होंने नगर निगम तथा यातायात विभाग से पत्राचार कर त्योहारों के दौरान व्यवस्था सुधारने की गुजारिश की थी. अपने पत्र में शहर में कुछ मुक्ति मार्ग में लग रहे जाम को उन्होंने प्रमुखता से रखा था जिस पर यातायात विभाग की ओर से संज्ञान लेकर विभाग के कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है.

अधिवक्ता धनेश सिंह में कोरबा के व्यापारियों से भी निवेदन किया है कि अपनी दुकान की सीमा तक ही सामानों को व्यवस्थित करें सड़क पर बेवजह सामानों को रखकर यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न ना करें.

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.