May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों के लिए मेरिट स्कॉलरशिप योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 10वीं की परीक्षा में पहले से लेकर 20वें स्थान तक आने वाले या 95% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को प्रति महीने 1350 रुपए दिए जाएंगे।
इसके अलावा, तकनीकी और प्रोफेशनल परीक्षा में इस तरह के अंक लाने वालों को ₹3160 रुपए प्रति महीने मिलेंगे। इस योजना की समीक्षा 5 साल बाद करने का प्रावधान रखा गया है। कोल इंडिया के अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों को सुविधा मिलेगी।
मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को 18 सौ रुपए प्रति माह स्कॉलरशिप दी जाएगी। डिप्लोमा करने वाले छात्रों को 680 रुपए, रिकॉग्नाइज्ड इंस्टीट्यूट से आईटीआई करने वाले छात्रों को 560 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। मान्यता प्राप्त संस्थान से बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, एमएससी आदि सहित कंपनी सेक्रेटरी की पढ़ाई करने वाले बच्चों को 1130 रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए पिछली वार्षिक परीक्षा में 60 फ़ीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा।कोल इंडिया के इस फैसले से कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई में सुविधा होगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.