May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लब्धख्याति वरिष्ठ पत्रकार ईरा झा के आज एम्स दिल्ली में निधन की जानकारी मिलते ही कोरबा पत्रकार जगत में गहन शोक व्याप्त हो गया। स्वर्गीय ईरा झा का जन्म छत्तीसगढ़ के बस्तर में हुआ हैं। जीवन पर्यंत उन्होंने वनांचलों में संघर्षपूर्ण जीवन यापन कर रहे संघर्षरत आदिवासी जीवन शैली पर विस्तृत जानकारी न केवल जुटाई बल्कि उसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके संघर्ष और विसंगतियो सहित जीवनशैली पर गहन अध्ययन के पश्चात अपने आलेखों के माध्यम से लिपीबद्ध कर प्रसारित किया। वे छत्तीसगढ़ से गहरा अनुराग रखती थीं। और किसी को सपने में भी यह भान न था की वे इतनी जल्दी विदा हो जाएंगी।
जीवंत और जज्बे से भरी वे हमेशा से सक्रिय थीं लेकिन खबर आई है कि आज एम्स दिल्ली में उनका निधन हो गया। वे निरंतर आदिवासी समाज के मुद्दों को राष्ट्रीय स्वर देती थीं। दिल्ली उनका कार्यक्षेत्र रहा। दिल्ली में 80/90 के दशक में जब समाचार कक्ष में महिला पत्रकार की धमक हिंदी पत्रकारिता में सुनाई देने लगी थी तो उसमें एक दबंग आवाज़ ईरा झा की भी थी। एनबीटी एवं हिंदुस्तान इत्यादि अखबारों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा चुकी ईरा झा कुछ अरसा छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी रहीं। बताया जा रहा हैं की उनका एक बेटा है जिसका नाम ईशान हैं। उनके पति अनंत मित्तल भी जाने माने पत्रकार हैं। इस असीम दुख की घड़ी में ईश्वर उनको आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.