May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  अंचल के ख्यातिलब्ध कमला नेहरू महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक दीप्ति सिंह क्षत्रिय ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की परीक्षा पास की है। उन्होंने 95.82 फीसदी अंक हासिल कर कम्प्यूटर साइंस एंड एप्लिकेशन विषय से नेट क्वालीफाई किया है। इससे वे अब सहायक प्राध्यापक के पद व पीएचडी के लिए प्रयास करने की योग्यता हासिल कर ली हैं। बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने यूजीसी-नेट आयोजित करने का कार्य सौंपा है, जो भारतीय विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के साथ-साथ जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता निर्धारित करने की एक परीक्षा है।
इस सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर और दीप्ति के पिता प्रेम सिंह व माता माधवी सिंह सहित सभी ईस्ट मित्रो ने प्रसन्नता जताई है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.