May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले के ग्राम जटगा चौकी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बासिन में लगभग दोपहर को लगभग 2 बजे एक ग्रामीण युवक को भालू ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक धनरास रोज की तरह अपने मवेशी को चराने गया हुआ था। उसने नाले के समीप जाकर गुफा में छुपे जंगली भालू को देखने का प्रयास किया गया, इसी दौरान भालू द्वारा युवक सहित दुधारू पशु पर हमला कर दिया। भालू ने हमला कर उसके गले, बाए आंख के ऊपरी हिस्से, सिर के हिस्से एवं पैर में काट दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के दल ने भालू द्वारा हमला किए जाने पुष्टि की।
घटना की सूचना पाकर तत्काल वन अमला मौके पर पहुंचा और थाना पसान को सूचित कर शव को परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा गया। वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत के निर्देश पर प्राथमिक सहायता राशि 25000/- रुपए परिक्षेत्र अधिकारी जटगा द्वारा मृतक की माता तुरतिया बाई को प्रदाय कर आसपास के ग्रामों में जंगल की ओर न जाने हेतु मुनादी कराई गई।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.