February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* लालघाट नदी के पास अवैध 505 लीटर महुआ शराब की गयी जप्त
* महुआ पास और शराब बनाने के सामान को किया गया नष्ट
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  प्रभारी कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के द्वारा जिले में अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने निर्देश दिए गए हैं। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी बालको नगर निरीक्षक अभिनवकांत के द्वारा थाना बालको नगर क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए लालघाट नदी किनारे भारी मात्रा में महुआ शराब बनाने सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ जाकर रेड कार्यवाही कर देखा की वहा भारी मात्रा में महुआ शराब बनाई जा रही थी। मौके पर शराब बनाने हेतु उपयोग में लाने वाले बर्तन पास को नष्ट कर 505 लीटर महुआ शराब जप्त कर थाना लाया गया। शराब बनाने वाले कथित आरोपी पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर जप्त शराब 505 लीटर को थाना लाकर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनवकांत सिंह प्रधान आरक्षक 418 लक्ष्मीकांत खरसन, प्रधान आरक्षक 336 राजनारायण सिंह, आरक्षक 779 हरीश मरावी, आरक्षक 531 अनिल साहू, आरक्षक 468 गजेंद्र राजवाडे, आरक्षक 36 राजेन्द्र यादव का उत्कृष्ट योगदान रहा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.