May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* वाहनों के आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अजीत वसंत ने लोक सुरक्षा की दृष्टि से बालको क्षेत्र अंतर्गत बेलगरी बस्ती रेलवे चेक पोस्ट में रेलवे लाईन बिछाने के कारण मार्ग पर समस्त प्रकार के वाहनों के आवागमन को 19 एवं 20 अक्टूबर दो दिवस के लिए अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इस दौरान उक्त प्रतिबंधित मार्ग में चलने वाले वाहन एवं भारी वाहनों के परिवहन हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। जिसमें आईटीआई चौक से होकर बेलगरी बस्ती चेक पोस्ट, एल्यूमिना गेट रोड से होते हुए चलने वाली सभी प्रकार के वाहन बेलगरी बस्ती रेल्वे चेक पोस्ट से पूर्व लालघाट रोड से होकर रिंग रोड की ओर परिवहन करेंगे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.