May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*हरियाणा में शानदार जीत की भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू खिलाकर मनायी खुशियाँ*

*बस स्टैंड दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी*

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल      *हरियाणा में भाजपा की जीत की हेट्रिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता जनार्दन के अटूट विश्वास व प्रेम की मुहर – भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी*

*कांग्रेस की विभाजनकारी नीति व दोहरे राजनीतिक चरित्र को जनता ने किया खारिज- विधायक चैतराम*

दंतेवाड़ा |

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत व लगातार तीसरे बार विजयी होने की हेट्रिक बनाने की भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड दंतेवाड़ा मे आतिशबाजी करते हुए जमकर खुशियाँ मनायी एवं भारी संख्या में एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा की जीत पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी ने हरियाणा के चुनाव नतीजों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह भाजपा की डबल इंजन की सरकार की हरियाणा में दस वर्षों के किये गये कार्यों की जीत है। हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार की योजनाओं, जनहित के कार्यों व सफलतम सरकार के कामकाज पर विजय की मुहर लगायी है और भाजपा को हरियाणा में निरंतर तीन बार विजयी होने की हेट्रिक दिलायी है। लगातार तीसरी बार हरियाणा की जनता-जनार्दन ने भाजपा के प्रति अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। एक्जिट पोल को लेकर अति उत्साही कांग्रेसियों को हरियाणा के एक्जेक्ट पोल ने आईना दिखा दिया है। इन नतीजों के जरिए हरियाणा ने कांग्रेस के संविधान और आरक्षण को लेकर दोहरे राजनीतिक चरित्र पर सीधी चोट की है। श्री अटामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है, विश्व-पटल पर अपनी प्रखर भूमिका का निर्वहन करते हुए 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हरियाणा के ये चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है।इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप,जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष दंतेवाड़ा पायल गुप्ता सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.