May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल दंतेवाड़ा    स्थानीय कारली पुलिस लाईन हेलीपैड में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के साथ भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,भाजपा जिला संगठन प्रभारी दंतेवाड़ा श्रीनिवास मद्दी,पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा,भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन.आर.टी.आई प्रकोष्ट प्रदेश संयोजक डॉ विजय शंकर मिश्रा के एक दिवसीय दंतेवाड़ा जिले के प्रवास में दंतेवाड़ा आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने आत्मीय स्वागत किया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के साथ में सभी नेताओ ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल हुए | भाजपा सदस्यता अभियान के कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष गुप्ता ने किया एवं आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष सत्यजीत चौहान ने किया | इस दौरान समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित हुए |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.