छत्तीसगढ़ी व राजस्थानी नर्तक दलों के साथ निकाली गई अंचल में श्रीअग्रसेन महाराज की शोभायात्रा



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा श्रीअग्रसेन महाराज की जयंती अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व छत्तीसगढ़ी करमा नर्तक दलों के साथ राजस्थानी नर्तक दल के कलाकारों ने किया। प्रांतीय नृत्य के बीच समाज के लोग हाथों में ध्वज लिए चल रहे थे। शोभायात्रा में श्रीअग्रसेन महाराज की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
3 अक्टूबर गुरुवार को अग्रवाल सभा कोरबा के नेतृत्व में श्रीअग्रसेन महाराज की जयंती मनाई गई। जयंती पर्व टी.पी. नगर से शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीअग्रसेन महाराज की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। शोभायात्रा टी.पी. नगर से शुरू होकर पावर हाउस रोड, दर्री रोड होते हुए अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज पहुंची, जहां मंचीय कार्यक्रम शुरू हुआ। शोभायात्रा में अग्रसेन महाविद्यालयो की छात्राओं ने संदेश परक झांकी का प्रदर्शन स्वयं द्वारा तैयार की गई झांकी से दे रही थी। अग्र समाज गौर संरक्षण को लेकर काफी सजग है। इसका उदाहरण भी शोभायात्रा में देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में अग्रवाल सभा पदाधिकारी, सदस्य, अन्य प्रकल्प के पदाधिकारी, समाज की युवतियां, महिलाएं, बच्चे शामिल रहे।

