February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 त्रिनेत्र टाइम्स *कोरबा।* छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि भाजपा संगठन महापर्व-सदस्यता अभियान के निमित्त भाजयुमो कोरबा ने प्रथम चरण में लगभग 10 हजार सदस्यता का लक्ष्य प्राप्त करने के बाद भाजयुमो द्वितीय चरण में रथयात्रा निकालकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए तैयार है। पूरे प्रदेश में 20 रथ के माध्यम से लगभग 5 लाख और नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तारतम्य में कोरबा जिले में भी 25000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने रथ यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच कोरबा जिले के 19 मंडल में रथयात्रा के माध्यम से शैक्षणिक संस्थान, छात्रावास, दुर्गा पण्डाल, हाट बाजार, मॉल, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड आदि जगहों पर युवाओं को नये सदस्य बनायेगा।
छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में रथ यात्रा की विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि यह यात्रा कोरबा के धार्मिक स्थल राम जानकी मंदिर सीतामढ़ी से प्रारंभ होगी। इस रथ यात्रा के निमित्त रथ के साथ प्रदेश व जिला स्तर की 10 सदस्यों की टोली 8 दिनों तक सभी जगहों पर जाकर सदस्यता अभियान चलाएगी। इसी क्रम में सभी रथयात्राओं को स्थानीय भाजपा के सभी बडे नेता हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। श्री देवांगन ने बताया कि जिले के सभी 19 मंडलों को यह रथ यात्रा पहुंचेगी। रथयात्रा के दौरान प्रतिदिन यात्रा में 1000 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। हम इस यात्रा के माध्यम से 25 हजार नये युवाओं को सदस्य बनाएंगे। यात्रा का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया जाएगा।

 वार्ता में भाजपा के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह जी,जिला महामंत्री संतोष देवांगन,जिला सदस्यता प्रभारी गोपाल मोदी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, सह प्रभारी पवन सिन्हा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रंजू यादव, रथयात्रा प्रभारी सुभाष राठौर,मंडल अध्यक्ष रामावतार पटेल सहित भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.