February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिवेंद्र टाइम्स कोरबा  गांधी जयंती के अवसर पर कोरबा पुलिस ने महिला और बालिका सुरक्षा के लिए ‘मैत्री’ नामक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94792-82100 शुरू किया हैं। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने इसका शुभारंभ किया। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यह सेवा महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। महिलाएं और बालिकाएं अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं और पुलिस 96 घंटों के भीतर कार्यवाही करेगी।
उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिला कलेक्टर अजीत बसंत सहित कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस हेल्पलाइन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और समर्थन प्रदान करना है। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा की “मैत्री व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर महिलाओं को अपनी बात रखने में और अपनी परेशानी को साझा करने में सुविधा मिलेगी।”
कोरबा पुलिस ने इस हेल्पलाइन के लिए विशेष टीम का गठन किया है जो शिकायतों का निराकरण करेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.