July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  भारतीय पशु कल्याण बोर्ड नई दिल्ली के सदस्य राम के. रघुवंशी ने केंदई गौशाला का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने गौमूत्र निर्माण और गोबर से उपयोगी उत्पाद के सम्बंध में गौशाला सदस्यों के साथ चर्चा की।
भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य राम के. रघुवंशी द्वारा स्वामी भजानंद आश्रम स्थित गौशाला में पशुओं के प्रबंधन और संचालन को बारीकी से देखा और सदस्यों से इसके संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आश्रम में स्थित वनवासी आश्रम का भी अवलोकन किया। इस दौरान उप संचालक पशु चिकित्सा एवं कल्याण एस.पी. सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य रघुवंशी द्वारा जिला प्रशासन एवं जिले में स्थित गौशाला के अध्यक्षों एवम प्रबंधन समिति, पशुधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक 9 सितंबर को 11 बजे कलेक्ट्रेट में रखी गई है जिसमे पशु कल्याण एवं पशु प्रबंधन पर चर्चा की जायेगी l

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.