July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले में पांच लोगों की मौत का कारण बनने वाला लोनर हाथी अब कोरबा जिले के बालको नगर टाउनशिप के नजदीक ग्राम बेला क्षेत्र में पहुंच गया है। लोनर हाथी की निगरानी वन विभाग के द्वारा लगातार की जा रही है। लोनर हाथी ने यहां पहुंचने से पहले रात्रि में रास्ते में कई लोगों की सब्जी बाड़ी को नुकसान पहुंचाया, जहां पर मक्का और सब्जी के पौधे लगे हुए थे। लोनर हाथी के टाउनशिप के नजदीक के पहुंचने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का वातावरण बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार लोनर हाथी ने बालको नगर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्राम बाघमारा में एक वरिष्ठ महिला को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लोमर हाथी माकुरपानी डोंगानाला पहुंच गया यहां के क्षेत्र में दिनभर विचरण करने के बाद वह आगे बढ़ा और बालको नगर टाउनशिप के निकट स्थित बेला गांव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि इस इलाके में हाथी की गतिविधियों पर फील्ड एंप्लाइज बराबर निगरानी कर रहे हैं ताकि संभावित अनहोनी को रोका जा सके।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.