दंतैल की पुनः हुई वापसी, पाली रेंज में कर रहा विचरण



* कई किसानों की फसलों को किया बर्बाद
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में उत्पात मचाने के साथ ही कई लोगो को मौत की नींद सुलाने वाले दंतैल हाथी एक बार फिर से कोरबा पहुंच गया है। उसे हाथी पाली क्षेत्र में विचरण करते देखा गया हैं।
बताया जा रहा हैं की उक्त हाथी ग्राम डोंगानाला, गणेश पुल और मुनगाडीह में किसानों की फसलों को रौंद चुका है। वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों को सचेत रहने कहा गया हैं। वन विभाग हाथी पर नजर रखे हुए है और लोगों को उसके करीब नहीं जाने की सलाह दे रहा है।
रेंजर पाली संजय लकड़ा ने बताया कि वन विभाग हाथी द्वारा किए गए नुकसान का आंकलन कर रहा है ताकी प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जा सके। दिन-रात विभाग के कर्मचारी हाथी के विचरण पर नजर रखे हुए हैं ताकी कोई अनहोनी ना हो पाए।

