गर्म पानी डालकर जान से मारने प्रयास करने का नवविवाहिता ने लगाया संगीन आरोप



* प्रार्थी ने पति, ससुर और जेठ पर लगाया संगीन आरोप
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम परला की एक नवविवाहिता ने गर्म पानी उड़ेलकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया हैं। प्रार्थी ने पति, ससुर और जेठ पर यह संगीन आरोप लगाया है। प्रार्थी ने बाताया कि मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे की हालत में पहले लड़ाई की, फिर उसके ऊपर गर्म पानी डाल दिया। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की उक्त घटना में नवविवाहिता के कमर के नीचे का हिस्सा झुलस गया है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।

