July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा अंचल के घंटाघर चौक में स्थित निशा कॉम्प्लेक्स के एक कार्यालय में दिनदहाड़े 15-20 लोगो के द्वारा घुसकर मारपीट करते हुए सामान लूटकर ले जाने की घटना घटित हुई हैं। पुलिस ने कुछ नामजद कथित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक प्राथी प्रवीण रत्नपारखी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। इसके अनुसार घटना के समय वे कार्यालय में थे, जहां कुछ लोग जबरन कार्यालय में घुस गए। प्रार्थी ने जानकारी देते हुए बताया की कुछ लोगो के द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट की गई। उनके द्वारा कार्यालय व कंट्रोल रूम की चाबी प्रार्थी से लूट लेने का भी आरोप हैं। वहां से 2 स्लाकायसिंग ओटीडीआर, 3 कटर, 1 मशीन, 2 बैटरी, 1 बैटरी चार्जर, 2 पावर मीटर, 1 कैमरा लूटकर ले जाना बताया जा रहा हैं। प्रार्थी के साथ लोगों ने मारपीट की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.