July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जानकारी की अनुसार 2 सितंबर दिन सोमवार को शाम लगभग 7:30 बजे कटघोरा न्यू बस स्टैंड स्थित मुरली होटल में कटघोरा तहसीलभाटा निवासी व उसके साथी पर मुरली होटल में घुसकर उसके संचालक मुरली साहू के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप हैं। बताया जा रहा हैं की इस दौरान मुरली होटल के संचालक व अन्य कर्मचारी को बाहर जाने के लिए कहा गया।
बताया जा रहा हैं की उसके पश्चात उनके द्वारा होटल के बाहर निकलकर गाली-गलौज देने लगे तथा जमकर हंगामा किया गया, जिसकी वजह से बस स्टैंड में वाहनों का जाम लगने लगा। पुलिस को सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वे पुलिस के साथ हुज्जतबाज़ी व गाली-गलौज करने लगे।
सूचना पर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। प्रार्थी मुरली साहू की रिपोर्ट पर कथित आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया, वहीं अन्य 3 साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पूर्व भी उन पर मुरली होटल संचालक के साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप हैं।
कटघोरा पुलिस ने उक्त कथित आरोपियों पर धारा 147, 148, 294, 323, 506, 452, 341, 353, 186 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया तथा सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.