August 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* महादान में भागीदार बने रक्तवीरों के लिए उपहार में हेलमेट और टिफिन
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले में चंद्रनाहू (चन्द्रा) समाज द्वारा समाज का शपथ ग्रहण समारोह से पहले 12 घंटे का मैराथन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चंद्रनाहू (चन्द्रा) समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके पूर्व युवा समिति द्वारा वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
चंद्रनाहू (चन्द्रा) समाज द्वारा यह मैराथन रक्तदान शिविर मंगलवार 3 सितंबर को सुबह 9.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक अनवरत आयोजित हैं। बालको नगर स्थित न्यू मंगल भवन जोन कार्यालय के बाजू में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में वयस्क युवक-युवतियों का निःशुल्क रक्त समूह एवं हिमोग्लोबिन जांच भी किया जाएगा। इस पहल में अपनी सहभागिता देने वाले समस्त रक्तवीरों को उपहार स्वरूप हेलमेट/स्टील टिफिन के साथ रक्तदाता का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.