February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों के कारण प्रदेश में कुपोषण की समस्या गंभीर हो गई थी। अब कुपोषण में कमी लाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है।
रायपुर जाने के दौरान रास्ते में कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत मीडिया से बातचीत करते हुए श्रीमती राजवाड़े ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को नियमित रूप से पोषित आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे प्रदेश में कुपोषण की स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि अभी प्रदेश सरकार की योजनाएं और प्रयास जमीनी स्तर पर असर दिख रहे हैं, और आने वाले समय में कुपोषण की समस्या को और भी नियंत्रित किया जाएगा।
श्रीमती राजवाड़े ने पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि पिछली सरकार के दौरान कुपोषण को नजर अंदाज किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में कुपोषित बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। वर्तमान प्रदेश सरकार ने इस चुनौती को गंभीरता से लेते हुए कई ठोस कदम उठाए हैं, जिससे अब स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के पोषण के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.