February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिलान्तर्गत तेंदूपत्ता संग्राहक महिला के नाम से नामिनी द्वारा फड़ मुंशी के साथ मिलकर सरकार की योजना में 2 लाख की बीमा राशि निकालकर गबन कर लेने का आरोप लगा हैं। दोनों पर अपराध दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार कोरबा वनमंडल के ग्राम फूलसरी, प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति कोल्गा का यह मामला है। बताया जा रहा हैं की शहीद महेंद्र कर्मा बीमा योजना की राशि 2,00,000/- को ग्राम फूलसरी के एक ग्रामीण के द्वारा फड़मुंशी के साथ मिलकर गबन किया गया। संग्राहक स्व. श्रीमती रंगमोती की मृत्यु वर्ष 2021 को हुई लेकिन उसका फर्जी संग्रहण दस्तावेज तैयार किया गया।
उक्त राशि की भरपाई संबंधित दोषी व्यक्ति से किये जाने हेतु मामले में पुलिस ने उन पर धारा 471, 420, 467, 468, 34-IPC का जुर्म दर्ज किया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.