July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी को भाजपा के सदस्यता अभियान का कोरबा जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारंभ किया है। पार्टी ने प्रत्येक बूथ में 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी प्रदेश में सदस्यता अभियान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। आगामी एक सितंबर को सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा।
इस सिलसिले में प्रदेश भाजपा ने सभी जिलों में सदस्यता अभियान के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। कोरबा जिला के लिए पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी को प्रभारी बनाया गया है

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.