February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*भगवान श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रेम, भाईचारे व समरसता की भावना को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का आह्वान*

 त्रिनेत्र टइम्स  *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जन्माष्टमी पर्व की समस्त छत्तीसगढ़वासियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि योगोश्वर भगवान श्रीकृष्ण का शाश्वत प्रेम और कृपा न केवल आज, बल्कि समस्त प्रदेशवासियों के जीवन की यात्रा के हर दिन जीवन को समृद्ध करे। श्री देव ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण का जीवन अनुकरणीय है। जीवन में जो पाया है उसे बाँटने की हिम्मत रखनी चाहिए। धर्म मार्ग पर चलना, वीरता धारण करना, दया रखना, गौ पालन करना यही श्रीकृष्ण की हमारे लिए सबसे बड़ी सीख है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है। श्रीकृष्ण मानवता के सच्चे संरक्षक और मार्गदर्शक हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के लिए सदैव समर्पित रहने, दीन-दु:खियों एवं समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण का भी संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग व कर्म का जो संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है। श्री देव ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारे व समरसता की भावना को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का भी आह्वान किया है।
—————–

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.