July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री राकेश सिन्हा अपने न्यायालय में सूचीबद्ध सभी प्रकरणों की समीक्षा करने के पश्चात जिला अंबिकापुर के लिए रवाना हुए।
भ्रमण के दौरान उन्होंने सिविल न्यायालय कटघोरा का भी निरीक्षण किया। सिविल न्यायालय कटघोरा के अधिवक्ताओ ने उनके आगमन पर खुशी का माहौल था। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने वहां के स्थानीय ऐतिहासिक अधिकारी से न्यायालय के प्रकरणों की जानकारी ली। न्यायालय परिसर एवं भवन का निरीक्षण कर गार्डन को सुसज्जित रखने के निरंतर निरीक्षण कर समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश दिए गए। पेयजल के स्थान को स्वच्छ रखने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के समय उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा, संयुक्त रजिस्ट्रार सह पीपीएस एम.वी.एल.एन. सुब्रहमन्यम तथा प्रोटोकॉल ऑफिसर आर.एस. नेगी भी उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.