February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पहली सितम्बर से आरंभ होगा भाजपा का सदस्यता अभियान, कार्यशाला में विशेष रूप से शामिल हुये पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

 अधिक से अधिक नये सदस्य बनाने का लक्ष्य तय करें कार्यकर्ता – धरमलाल कौशिक

त्रिनेत्र टाइम्स जगदलपुर     पहली सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ हो रहा है। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की जानकारियों से अवगत कराया गया और अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनाने कहा गया। सदस्यता अभियान कार्यशाला में विशेष रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक शामिल हुये।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों की रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करें। यह लक्ष्य जब संगठन व सत्ता के सामने होता है, तब वह आगे बढ़ता है। संगठनात्मक दृष्टि से सदस्यता अभियान हमें दो माह में पूर्ण करना है। 1 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। ऐसे भी कई बूथ है जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को ज्यादा ध्यान देना है ताकि पार्टी को नुकसान न हो और पार्टी के वैचारिक धरातल को हमें मजबूत बनाना है। 1 सितंबर को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान शुरु करेंगे। अगले दिन 2 सितंबर को प्रदेश और 3 सितंबर को जिला मुख्यालयों में और फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक व सदस्यता सहयोगी मिलकर 30 अगस्त तक अभियान की संरचना पूर्ण करेंगे। श्री कौशिक ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को भी सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है ताकि सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़े और सभी कार्यकर्ताओं को 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है । कागजी और ऑनलाइन सदस्यता का अपडेट केन्द्र तक जाएगा इसलिए सदस्यता फार्म और ऑनलाइन डाटा अपडेट रखना है। सांसदों और विधायकों जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौरों को व्यक्तिगत रूप से सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। विषय की सुगम जानकारी के लिए मंडल स्तर पर भी कार्यशाला होगी जिसमें सभी प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। श्री कौशिक ने सदस्यता अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी निर्धारित किये लक्ष्य की प्राप्ति के लिये सदस्यता अभियान में पूरे परिश्रम से कार्य करें।
कार्यशाला का संचालन रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन सदस्यता अभियान जिला संयोजक योगेन्द्र पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, संतोष बाफना, लच्छू राम कश्यप, जिला प्रभारी जी वेंकट, सहप्रभारी सेवक राम नेताम, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, श्रीधर ओझा, वेदप्रकाश पाण्डेय,महापौर सफीरा साहू, संजय पाण्डेय, नरसिंह राव,राजेन्द्र बाजपेयी, सुरेश गुप्ता, फूल सिंह सेठिया, सतीश सेठिया, नरसिंह ठाकुर, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, दीप्ति पाण्डेय, आशू आचार्य, सुरेश मिश्रा, सतीश बाजपेयी आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.