भाजपा सरकार में शासकीय कर्मचारी सुरक्षित,कांग्रेस सरकार में कर्मचारियों के साथ हुआ दुर्व्यवहार इसलिए जनता ने नकारा – सुमित सिंह*
1 min read




त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित सिंह ने कहा की अभी हाल ही में अस्पताल में एक मौखिक विवाद को लेकर जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के नेता राजनीति कर रहे है,उनको यह समझ ही नहीं आ रहा है कि भाजपा का इस घटनाक्रम से दूर-दूर तक कहीं कोई लेना देना नहीं है मगर कांग्रेस है कि जो अपने किए कर्मों को भूलकर भारतीय जनता पार्टी जैसी साफ स्वच्छ अनुशासन वाली पार्टी को इस तरह के झूठे प्रोपेगेंडा से यदि सोचते हैं की बदनाम कर लेंगे और अपने खोए हुए जनाधार को वापस पा लेंगे तो यह बिलकुल भी संभव नहीं है जब प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार थी महिलाओं का उत्पीड़न इस सरकार में चरम पर था इसी दंतेवाड़ा जिले में जो नेत्री बढ़-चढ़कर आगे आकर राजनीति कर रही है उन्हीं के ड्राइवर ने एक डॉक्टर को खून निकलते तक मारा था और उनकी सरकार में वह इतना संरक्षित था की उसके ऊपर कोई कार्यवाही तक नहीं हुई इसके विपरीत डॉक्टर इस जिले से पलायन करने की स्थिति में आ गए लेकिन आज ऐसी स्थिति कहीं पर भी निर्मित नहीं हुई है अभी हाल ही में हमारे यशस्वी डिप्टी सीएम माननीय विजय शर्मा का आगमन दंतेवाड़ा में हुआ था वहां पर भी उन्होंने एक ही बात कही कि जिले में और प्रदेश में कानून का राज कायम रहेगा कानून से बड़ा कोई नहीं है | श्री सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अस्पताल का एक-एक कर्मचारी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है कांग्रेसी नेता राजनीति में जमीन के मुद्दे खोजे और उस विषय पर बात करें इस तरह की हल्की राजनीति से खोया जनाधार कभी वापस नहीं आने वाला | कांग्रेस जिले की राजनीति में अभी हासिये पर है और कांग्रेस की यह स्थिति हुई है तो इसमें बहुत बड़ा कारण इनके द्वारा शासकीय कर्मचारीयों का उत्पीड़न, मानसिक रूप से प्रताड़ना है जिसके कारण उनके कार्यकाल में बहुत ज्यादा कर्मचारी त्रस्त थे उसका यदि अभी भी कांग्रेसी प्रायश्चित करें तो इनका भला होगा |


