February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जानकारी के अनुसार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरा करने एसईसीएल कुसमुंडा एरिया प्रबंधन के आश्वासन पर चक्काजाम आंदोलन भू-विस्थापितों ने स्थगित कर दिया है। लगभग डेढ़ घंटे तक चली त्रिपक्षीय वार्ता में भू-विस्थापितों की मांगों व समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। एसईसीएल कुसमुंडा खदान विस्तार के लिए कोल कंपनी ने साल 2014 में जमीन का अधिग्रहण किया है।
स्थानीय भू-विस्थापितों ने बताया कि 10 साल से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया एसईसीएल प्रबंधन ने अटकाई हुई है। अब तक पत्रक 5 और 6 तैयार नहीं किया गया है।दूसरी ओर बस्ती के नजदीक ही खदान का संचालन होने से परेशानी बढ़ गई है। कुसमुंडा एरिया दफ्तर में कटघोरा एसडीएम की विशेष मौजूदगी में गेवरा बस्ती के प्रभावितों व क्षेत्रीय प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। महीनेभर के भीतर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा कर मुआवजा प्रकरण तैयार करने के आश्वासन पर चक्काजाम आंदोलन भू-विस्थापितों ने स्थगित किया है। बैठक में खदान के नजदीक ही बस्ती होने से यहां रहकर गुजर-बसर में हो रही परेशानी की ओर भी भू-विस्थापितों ने ध्यान आकृष्ठ कराया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.