February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  *** जिला कोरबा में अप्रिय घटनाओं के संबंध में इलेक्ट्रॉनिक और प्रेस मीडिया को सटिक और आधिकारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
श्री चौहान का संपर्क नंबर 9893251587 है, और उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे किसी भी अप्रिय घटना के बाद मीडिया को सही और समय पर जानकारी प्रदान करें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि श्री चौहान शासकीय कार्य से बाहर हों या अवकाश पर हों, तो उनके स्थान पर सहायक नोडल अधिकारियों द्वारा यह कार्यभार संभाला जाएगा।
* सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
इस आदेश के तहत, विभिन्न अनुविभागों के लिए सहायक नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है, जो आवश्यकता पड़ने पर मीडिया को घटना की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
1. कोरबा अनुविभाग
* सहायक नोडल अधिकारी-01 श्रीमती नेहा वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कटघोरा (मो.नंबर 9479280191)
* सहायक नोडल अधिकारी-02 भूषण एक्का कोरबा (मो. नंबर 9479193302, 7587350517)
2. दर्री अनुविभाग
* सहायक नोडल अधिकारी-01 श्रीमती नेहा वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कटघोरा (मो.नंबर 9479280191)
3. कटघोरा अनुविभाग
* सहायक नोडल अधिकारी-01 श्रीमती नेहा वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कटघोरा (मो.नंबर 9479280191)
* सहायक नोडल अधिकारी-02 पंकज ठाकुर, एसडीओपी कटघोरा (मो. नंबर 9479193304, 9685898710)
4. करतला अनुविभाग
* सहायक नोडल अधिकारी-01 बेनेडिक्ट मिंज, उप पुलिस अधीक्षक (मो. नंबर 9479193302)
* मीडिया के साथ बेहतर समन्वय की दिशा में कदम
इस आदेश का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले में घटित होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मीडिया को सही समय पर और सही रूप में उपलब्ध हो, जिससे किसी भी प्रकार की अफवाहों और गलत जानकारी के प्रसार को रोका जा सके।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा इस कदम को जिले में मीडिया के साथ बेहतर समन्वय और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। यह भी अपेक्षित है कि इस आदेश के पालन से कोरबा जिले में होने वाली घटनाओं की रिपोर्टिंग में और अधिक सटीकता और विश्वसनीयता आ सकेगी।
यह आदेश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के पालन की सख्त हिदायत के साथ जारी किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना के बाद मीडिया को जानकारी देने में कोई देरी या असमंजस न हो।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.