July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*राष्ट्रीय महासचिव सिंह, प्रदेश प्रभारी नबीन, मुख्यमंत्री साय, प्रदेश अध्यक्ष देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री साय रहेंगे उपस्थित*

*अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी व सदस्य कार्यशाला में शामिल होंगे*

त्रिनेत्र टइम्स  *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के परिप्रेक्ष्य में एक कार्यशाला कल 20अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में रखी गई है। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के साथ ही भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थित रहेंगे। सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने यह जानकारी दी।

भाजपा सदस्यता अभियान प्रभारी श्री सिंहदेव ने बताया कि सन् 2014 व 2019 में प्रदेश भाजपा की कुल सदस्य संख्या 31.45 लाख थी। कल 20 अगस्त की बैठक में सदस्यता का लक्ष्य तय किया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व ने देशभर में इस बार 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य रखा है। कुछ चुनावी राज्यों को इससे मुक्त रखा गया है। श्री सिंहदेव ने बताया कि भाजपा प्रदेश सदस्यता अभियान कार्यशाला के लिए विशेष तैयारी की गई है। इस दौरान सदस्यता विभिन्न चरणों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया जाएगा।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी श्री सिंहदेव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव के निर्देशानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में दर्शित श्रेणी के पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को हिस्सा लेना है। अपेक्षित श्रेणी में प्रदेश कोर ग्रुप, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी / सहप्रभारी, सांसद (लोकसभा व राज्यसभा), विधायक, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, जिला प्रभारी / सहप्रभारी, जिला अध्यक्ष/महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष / महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक / सहसंयोजक, निगम महापौर / नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, जिला सदस्यता अभियान टोली, नगर पालिका अध्यक्ष बैठक के लिए आमंत्रित किए गए हैं।
———————–

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.