February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

* एक किसान के सामने से ले भागे थे बाइक भी
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदात 1 घंटे के भीतर अंजाम देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा हैं की दो लोगों ने मिलकर इन दोनों वारदात को अंजाम दिया था जिनमें से एक कथित आरोपी को पकड़ लिया गया है जबकि दूसरा कथित आरोपी फरार है।
जानकारी के अनुसार करतला थाना क्षेत्र के ग्राम सकदूकला निवासी व आंगनबाडी सकदूकला की कार्यकर्ता सुचित्रा चौहान 48 वर्ष 16 अगस्त को अपने निजी कार्य से नोनबिर्रा जाने के लिये घर से करीबन 2.30 बजे दोहपर में पैदल नोनबिर्रा च्वाईस सेंटर जा रही थी। वह मेन रोड से पहले सरई पेड के पास डंगनई दाई पेड़ के पास पहुंची थी, कि उसी समय करीब 3 बजे एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति नोनबिर्रा की ओर से आये और आगे बढ़ गये। कुछ दूरी से वापस आकर मोटर सायकल में पीछे बैठा व्यक्ति सुचित्रा के दाहिने हाथ को जिसमें मोबाईल पकड़ी थी धक्का दिया। हमें मोबाईल चाहिए बोलकर धमकाने लगे, मना करने पर नहीं माने और हाथ में रखे मोबाईल को लूटकर करतला की ओर भाग गये। सुचित्रा की रिपोर्ट पर धारा 309(4) bns के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
दूसरी घटित घटना में ग्राम कुदमुरा निवासी किसान मनमोहन राठिया 42 वर्ष अपने मोटर सायकल में जिल्गा रोड कछार खार खेत गया था। मोटर सायकल को रोड किनारे खडा कर अपने खेत में काम करने करीबन 3 बजे गया था। रोड से करीबन 200 मीटर की दूरी पर खेत है, खेत से मोटर सायकल दिख रहा था। करीबन शाम 4 बजे एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति आये और किसान का मोटर सायकल चालू कर ले भागे। 2 अज्ञात मोटर सायकल चालक के विरुद्ध धारा 3(5), 303(2)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी।
ग्राम कुदमुरा बेरियर पर नाकाबंदी दौरान दो मोटर सायकल चालक पुलिस को देखकर भागने लगे, पीछा कर कथित आरोपी तिलकेजा निवासी को पकड़ा गया। पूछताछ में बताया कि दोनों घटना को अलग-अलग समय पर अपने साथी के साथ किया था। दुसरा व्यक्ति मोटर सायकल को छोड़कर फरार हो गया। कथित आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं प्रार्थीया से लूट की गई मोबाईल एवं चोरी की गईमोटर सायकल को जप्त कर उनको विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.