July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* डायल 112 की टीम ने ऐसे बचाई जान
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले में बीती रात बांगो थाना अंतर्गत बहने वाली तान नदी को पार करते वक्त अचानक जल स्तर बढ़ने से 2 युवक बीच नदी में फंस गए। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने कड़ी मशक्कत कर दोनो युवकों का रेस्क्यू किया। जिसके बाद दोनों युवकों ने चैन की सांस ली।
बताया जा रहा हैं की दोनों युवकों का नाम प्रकाश कुमार और सोनू मरावी है, जो ग्राम अथरौटी के रहे वाले हैं। वे दोनों पचरा के सप्ताहित बाजार से सामान की खरीददारी कर नवनिर्मित पुल से लौट रहे थे। इस दौरान नदी में बाढ़ आ गई और दोनों फंस गए। मदद के लिए गांव के ही एक बुजूर्ग ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद 112 की टीम ने दोनों का रेस्क्यू कर उन्हें सकुशल बचा लिया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.