भाजपा जिला कार्यालय में विधायक चैतराम अटामी ने लहराया तिरंगा,बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भी भाजपा कार्यकर्ताओ को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई*



*स्व बलिराम कश्यप जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्मरण किया गया*
त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल भारतीय जनता पार्टी के चितालंका स्थित जिला कार्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद श्री अटामी ने भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता तथा पूर्व सांसद स्व.बलिराम कश्यप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।


भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी ने इस मौके पर प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं व समस्त छत्तीसगढ़वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि स्वतंत्रता दिवस अपने लिए एक विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करता है। स्वतंत्रता इसलिए प्राप्त हुई थी कि हम अपने राष्ट्र को,अपने देश को उन्नति के मार्ग में लेकर जाएँ,परम वैभव के मार्ग पर लेकर जाएँ। इस देश में सभी सुखी रहें,सभी संपन्न रहें, सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया यह जो मंत्र हमारे ऋषियों ने हमें दिया है यह हमारा लक्ष्य है और उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदर्श रूप में इस देश को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। 2047 तक यह देश दुनिया का नंबर एक देश बनेगा, इस सपने को लेकर श्री मोदी आगे बढ़ रहे हैं। जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि सांसद बस्तर महेश कश्यप भी भाजपा कार्यालय पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी | बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के दिन सबसे आवश्यक है, उन बलिदानियों व क्रांतिकारियों को, जिन्होंने विभाजन की त्रासदी को सहा है,उन्हें भी याद करने का दिन है। जिन क्रांतिकारियों ने,जिन समाज सुधारकों ने इस देश में जागृति लाई,आंदोलन खड़ा किया और इस देश को आजाद कराया है इस देश से अंग्रेजों को भगाया है, आज का यह शुभ दिन उन्हें याद करने का भी है। श्री कश्यप ने आह्वान किया कि सब मिलकर अपने देश को आगे ले जाएँ, अपने देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सपना है, जो लक्ष्य है कि हम अपने देश को 2047 तक सर्वांगीण रूप से विकसित भारत बनाएंगे,इस सोच के साथ हम सभी देश की प्रगति और राष्ट्रभक्ति का मार्ग अपनाते हुए आगे बढ़ाएंगे। अपने देश की जितनी भी समस्या है,उन्हें दूर करेंगे।हम केवल पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं, हम इस देश के वासी हैं, हम देशभक्त कार्यकर्ता हैं, इस नाते हमारी यह महती जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
—————–

