February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा      आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे बालको कर्मचारी संघ के कार्यालय मे वरिष्ठ पदाधिकारी, सेवानिवृत कर्मचारी गण, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे हर्षोल्लास के साथ स्वंत्रता दिवस मनाया गया, इस दौरान पूर्व कोषाध्यक्ष श्री राजीव तिवारी जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत, भारत माता, भगवान विश्वकर्मा, एवं श्री दंतोपंत हेगड़ी के तैल चित्र मे माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वालित कर किया गया, कार्यक्रम का संचालन बालको कर्मचारी संघ के महासचिव श्री माखन लाल वर्मा जी के द्वारा किया गया, इस दौरान श्री बी. के. तिवारी, श्री आर एल चंद्रा, महासंघ के उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा संगठन मंत्री हरीश सोनवानी कार्यकारी अध्यक्ष अनिल दुबे एवं अन्य कार्यकर्तायों ने अपनी उद्बोधन दिया साथ ही कार्यक्रम मे नन्हे मुन्हे बच्चों के द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गई l कार्यक्रम में प्रशांत शेंडे आशीष चंद्रवंशी जीपी जायसवाल लोकेश्वर चौहान आशीष कुंभकार धर्म साहू प्रभात शुक्ला ओ पी चंदेल जितेंद्र वर्मा विद्यासागर त्रिपाठी देवेंद्र पाठक महिपाल , रेवा साहू, राधे श्याम ,ओ. पी राजपुरोहित, मुकेश ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आभार श्री शरद नायर जी द्वारा किया गया |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.