बस्तर सांसद महेश कश्यप ने माँ दंतेश्वरी का दर्शन कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की*



त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल 15 अगस्त को दंतेवाड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे जिसके तहत वे आज एक दिवस पूर्व दंतेवाड़ा पहुंचे और उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंचकर देवी दर्शन कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिये पूजा अर्चना कर आशीर्वाद माँगा | इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए |

